वरदान है पपीते के पत्ते का रस क्योंकि इसमे है 5 विटामिन का भरपूर मिश्रण । पपीते के पत्ते खाने में कड़वे लगते हैं लेकिन उनमें कमाल के गुण छुपे हुए होते हैं। पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई पाया जाता है साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।
पपीता और मेथी के पत्तों के प्रयोग से घातक रोग जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, डेंगू, ब्लड शुगर तथा आंतों में बसे परजीवियों को नष्ट करने में सफलता मिलती है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
मुंहासे दूर करे: अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सूखी पपीते की पत्ती ले कर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें और पानी से धो लें।
कैंसर होने से रोके: इसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सवाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशय, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को होने से रोकते हैं।
बैक्टीरिया की ग्रोथ रोके: पपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव सामग्रियां होती हैं जो कि सूक्ष्मजीवों जैसे फंगस, कीड़े, परजीवी और कैंसर कोशिकाओं के विभिन्न अन्य रूपों को बढ़ने से रोकती हैं।
एंटी मलेरिया गुण: यह मलेरिया से लड़ने में प्रभावकारी है। पपीते की पत्तियों का रस मलेरिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकता है।
डेंगू में रामबाण: डेंगू से लड़ने के लिए पपीते की पत्तियां काफी लाभकारी है। यह गिरते हुए प्लेटलेट को बढ़ाने, खून के थक्के जमने तथा जिगर की क्षति को रोकती है, जो कि डेंगू वायरस के कारण हो जाता है।
माहवारी के दर्द से छुटकारा: दर्द को दूर करने के लिए एक काढ़ा बनाइए जिसमें एक पपीते की पत्ती को इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिक्स कीजिए फिर इसे उबालिए और जब काढ़ा बन कर ठंडा हो जाए तब इसे पी लीजिए। इससे आपको आराम मिलेगा। पपीते की पत्तियों का जूस अन्य फलों के जूस के साथ मिला कर भी रोगी को दे सकते हैं। अगर आप पीरियड के दौरान पपीता का फल भी खा रहे हैं तो आप को ज्यादा आराम मिलेगा।
पपीता एक ऐसा फल है जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा। यह एक ऐसा फल है जिसे कच्चा या पक्का दोनों तरीके से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसका छिलका बेहद मुलायम होता है जो आसानी से उतर जाता है।
पपीता खाने के फायदे:-
कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक- पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, साथ ही ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है।
वजन घटाने में- 100 ग्राम पपीते में 32 किलो कैलोरी होती है, अगर आप वजन घटाने की बात सोच रहे हैं तो अपनी डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें, इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं।
रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में- रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं। पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है, अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में- पपीते में विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।
पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में- पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स होते हैं साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के हेल्थ के लिए- पका हुआ पपीता प्रेग्नेंट महिलाओं के हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन कच्चा पपीता प्रेग्नेंसी में नहीं खाना चाहिए। कच्चे पपीते में लेटेक्स पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं होता है। कच्चा पपीता खाने से मिसकैरेज या फिर समय से पहले दर्द हो सकता है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो दूसरों को भी शेयर करना मत भूलना, हो सकता है कि आपके शेयर करने से किसी की जिंदगी बहुत अच्छी हो जाए।
Copyrights © of Dietitian Sarmil Kumar
SK Diet Clinic

