हरी प्याज से करें मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज नियंत्रण: डॉक्टर सरमील कुमार, डाइटिशियन

  • Home
  • Blog
  • All
  • हरी प्याज से करें मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज नियंत्रण: डॉक्टर सरमील कुमार, डाइटिशियन

हरी प्याज, जिसे स्प्रिंग अनियन भी कहा जाता है, एक बहुत ही लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी है। यह कई किस्मों जैसे सफेद, पीली और लाल में उगाई जाती है। हरी प्याज में विटामिन A, B1, B2, C और K प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, क्रोमियम, मैंगनीज और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। हरी प्याज फ्लेवोनॉइड्स जैसे क्वेरसेटिन का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

हरी प्याज के प्रमुख फायदे

1. संक्रमण से बचाव- हरी प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी, फ्लू और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

2. ब्लड प्रेशर नियंत्रण- इसमें मौजूद सल्फर तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है।

3. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी- हरी प्याज कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को कम करती है, जिससे कोरोनरी हृदय रोग का खतरा घटता है।

4. डायबिटीज नियंत्रण में सहायक- हरे प्याज में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और ग्लूकोज टॉलरेंस सुधारने में मदद करता है।

5. त्वचा के लिए फायदेमंद- हरी प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

6. सूजन और एलर्जी में राहत- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-हिस्टामाइन गुण होते हैं, जो गठिया और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं।

7. पाचन व कैंसर से बचाव- हरी प्याज में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।

8. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार- नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

9. आंखों के लिए लाभकारी- इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत और दृष्टि के लिए उपयोगी होता है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे दूसरों तक जरूर शेयर करें- हो सकता है आपकी एक शेयर किसी की सेहत सुधार दे।

Copyright © डॉक्टर सरमील कुमार, डाइटिशियन
एस के डाइट क्लिनिक

0

No products in the cart.