नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों ही प्राकृतिक तरीके से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। यह न केवल हमारी शारीरिक सेहत को बनाए रखने में मदद करता है बल्कि हमारे त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। नारियल पानी और उसकी मलाई के अनेक लाभ:
- नारियल में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके अलावा नारियल की मलाई में विटामिन ई का अच्छा स्रोत होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
- नारियल पानी में कम कैलोरी और ज्यादा पोषण पाया जाता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स थकान महसूस नहीं होने देता है। रोजाना सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से थकान-कमजोरी दूर होती है।
- नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शारीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। यह एक अच्छा पीने का प्राकृतिक उपाय है, खासकर गर्मियों में, जब शारीर को अधिक हाइड्रेशन की जरूरत होती है।
- ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल पानी में पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
- वजन कम करने के लिए भी नारियल पानी का कोई तोड़ नहीं है, क्योंकि इसमें 100 मिली लीटर पानी में सिर्फ 19 किलो कैलोरी होती हैं। नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व की पूर्ति होती है। इसका पानी पेट को काफी देर तक भरा रखता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन तेजी से कम हो सकता है।
- नारियल पानी से शरीर में मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है।
- मलाई में मौजूद विटामिन और आंतरिक तेल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं, साथ ही रूखेपन को दूर करते हैं।
- नारियल की मलाई में प्राकृतिक रूप से मौजूद वसा और खनिजों से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह अत्यधिक ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करता है और थकावट और थकान को दूर करने में मदद करता है।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी
- जिन लोगों को बार-बार या जल्दी पेशाब आने की समस्या होती है, उन्हें नारियल पानी के सेवन से बचना चाहिए।
- नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर है, इसलिए किडनी की समस्या होने पर इसका सेवन न करें।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो दूसरों को भी शेयर करना मत भूलना, हो सकता है कि आपके शेयर करने से किसी की जिंदगी बहुत अच्छी हो जाए।
Copyrights © of Dr Sarmil Kumar Dietician
SK Diet Clinic

