लौकी पाचन सुधारे और करे वजन कम: डॉ सरमील कुमार डाइटीशियन

  • Home
  • Blog
  • All
  • लौकी पाचन सुधारे और करे वजन कम: डॉ सरमील कुमार डाइटीशियन

लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। लौकी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कुछ गंभीर बीमारियों में औषधि की तरह काम करते हैं। लौकी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक पाया जाता हैं। लौकी की तरह लौकी की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह वजन कम करने से लेकर स्ट्रेस रिलीज करने में मदद करती है।

लौकी और उसकी पत्तियों के फायदे

वजन कम करने में: लौकी और उसके पत्ते आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में अहम भूमिका निभाते है।

पाचन: लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है, साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।

डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबिटीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा।

यूरिनरी डिसऑर्डर: यूरिनरी डिसऑर्डर अर्थात मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर उपाय है। यह शरीर में सोडियम की अधिकता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।

नैचुरल ग्लो: लौकी का प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, और वह आकर्षक दिखाई देती है।

कोलेस्ट्रॉल: लौकी को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है, जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती।

इम्यूनिटी बूस्ट करें: लौकी की तरह लौकी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से लौकी की पत्तियों का साग बनाकर खाने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो दूसरों को भी शेयर करना मत भूलना, हो सकता है की आपके शेयर करने से किसी की जिंदगी बहुत अच्छी हो जाए।

Copyrights © of Dietitian Sarmil Kumar

SK Diet Clinic

0

No products in the cart.